लखनऊ, सितम्बर 30 -- चिनहट के बुद्ध विहार में मंगलवार सुबह नजमा (32) का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। पास में उसका पति शमीम बेसुध पड़ा था। चिनहट पुलिस ने शमीम को लोहिया अस्पताल भेजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी मिल गई। पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच कुछ दिन से झगड़ा हो रहा था। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया नजमा मूलरूप से अकबरपुर टांडा की रहने वाली थी। वहीं शमीम बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला का रहने वाला है। शमीम दर्जी का काम करता है। नजमा बुद्ध विहार कालोनी में पिछले रह रही थी। तीन वर्ष पहले दोनों का परिचय हुआ था। आठ माह पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था। पड़ोसियों ने बताया कि दोनों के बीच कुछ दिन से किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। मंगलवार सुबह भी झगड़ा हुआ था। चीख पुकार सुन आसपास के लोग पहुंचे तो नजमा फंदा से ...