महोबा, नवम्बर 12 -- चरखारी, संवाददाता। दबंगों के द्वारा बकरी चराने जा रही महिला का रास्ता रोक अश्लीलता की गई। विरोध करने पर गाली गलौच कर मारपीट की धमकी दी गई। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरु कर दी है। कोतवाली के एक गांव निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 नवंबर को वह बकरी चराने जा रही थी। रास्ते में जयहिंद अपने साथी के साथ बैठा था। जयहिंद ने उसका रास्ता रोका और अश्लीलता करने लगा। पीड़िता का आरोप है कि दबंग के द्वारा पिछले साल भी उसके साथ अश्लीलता की गई थी जिसकी शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। कठोर कार्रवाई न होने के कारण दबंग के हौसला बुलंद है। दबंग उसकी फोटो मोबाइल में रखे है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर जयहिंद के खिलाफ केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरु कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.