नैनीताल, जनवरी 9 -- नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र की एक महिला का मोबाइल नंबर हैक कर साइबर अपराधियों ने बड़ी संख्या में लोगों को संदेश भेजकर पैसों की मांग की। संदेशों में 52 हजार रुपये की तत्काल आवश्यकता बताते हुए दो घंटे में रकम लौटाने का झांसा दिया गया। हालांकि, लोगों की सतर्कता के चलते किसी ने भी बिना पुष्टि के भुगतान नहीं किया। जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात महिला का मोबाइल नंबर अचानक हैक कर लिया गया। हैकरों ने महिला के संपर्क में मौजूद लोगों को एक के बाद एक संदेश भेजे। जब लोगों ने महिला से संपर्क करने का प्रयास किया तो मोबाइल नंबर बंद मिला, जिससे उन्हें ठगी की आशंका हुई और किसी ने भी पैसे ट्रांसफर नहीं किए। घटना की जानकारी मिलते ही महिला ने तत्काल साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई और अपने परिचितों को स्वयं इस बारे में सूचित किया। एहतियात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.