विकासनगर, मार्च 8 -- बैंक में पैसे जमा कराने गई महिला का पर्स काटकर उससे नब्बे हजार रुपये चुराने की घटना का पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में अंरतराज्जीय गिरोह के दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी के 62200 भी बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपी महिलाएं मध्य प्रदेश की उठाईगिरी गैंग से हैं वह विभिन्न राज्यों में इस प्रकार की घटनाएं करती रहती हैं। दोनों महिलाएं पीड़िता का काफी देर तक पीछा कर रही थी। कोतवाल राजेश साह ने बताया कि शुक्रवार को बेबी देवी पत्नी अजब सिंह निवासी ढकरानी ने शिकायत दर्ज कराई थी। बताया कि पांच मार्च को वह सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे उन्होंने एसबीआई बैंक हरबर्टपुर से एक लाख रुपये निकाले जिसमें से दस हजार रुपये उसने किसी अन्य खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद वह पर्स में नब्बे हजार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.