गिरडीह, नवम्बर 29 -- राजधनवार। धनवार थाना क्षेत्र के परसन ओपी के कोड़ाडीह निवासी शांति देवी ने खोरीमहुआ अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर मारपीट, गाली गलौज, पति लूटने व घर पर कब्जा कर घर से बेघर करने का आरोप लगाया है। दिए गए आवेदन में कहा गया कि वर्ष 2023 को मेरी पतोहू का देहांत हो गया तो मैं व मेरी गोतनी ने मिलकर श्राद्ध कार्यक्रम किया। इसके बाद प्रेमचंद कोड़ा ने मुझे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। उस समय से मैं दर दर की ठोकरे खाते हुए मांग कर खाने लगी। जब भी अपना घर जाते हैं बार बार जान से मारने की धमकी दी जाती है। उक्त मामले को लेकर परमानंद कोड़ा को जब हम अपने गोतिया एवं बरजो पंचायत के मुखिया एवं रिश्तेदार तथा गणमान्य पंचों को बुलाकर बैठक कराकर हल करवाने की कोशिश की। लेकिन परमानंद कोड़ा बहाना बनाकर समय को टाल मटोल कर देता है। कहा कि परमान...