जमुई, अगस्त 7 -- चकाई, निज प्रतिनिधि चकाई प्रखंड कैंपस में मंगलवार की रात एक महिला कांवरिया यात्री के छेड़छाड़ के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। महिला द्वारा हो हल्ला किए जाने एवं युवक के हाथ दांत काटने के बाद युवक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर शाम औरंगाबाद जिले के कुशीनगर के करीब पचास लोग एक बस से देवघर से जलाभिषेक कर राजगीर के लिए निकले थे। जिसमें महिलाएं भी थी। इस क्रम में खाना बनाकर खाने एवं आराम करने के लिए चकाई प्रखंड कार्यालय कैंपस स्थित अंबेडकर भवन कांवरिया सेवा शिविर में रुके थे। कांवरिया यात्री खाना बनाकर खाने के बाद आराम करने की तैयारी में थे। इस दौरान एक महिला कांवरिया यात्री शौच के लिए अंबेडकर भवन के बगल के खाली जगह की ओर गई थी। उस ओर अंधेरा था। इस क्रम में एक युवक द्वारा महिला कांवरिया के साथ छेड़छाड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.