शाहजहांपुर, अप्रैल 17 -- कांग्रेस की संसदीय दल के नेता सोनिया गांधी व लोकसभा विपक्ष में नेता राहुल गांधी के खिलाफ ईडी द्वारा आरोप पत्र दाखिल किए जाने के विरोध में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा व उत्तर प्रदेश पश्चिम जोन की प्रदेश अध्यक्ष भारती त्यागी के आवाहन पर जनपद में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष अर्चना वाल्मीकि के नेतृत्व में तमाम महिलाओं ने प्रदर्शन किया। अर्चना वाल्मीकि ने कहा कि भाजपा सरकार तथा प्रधानमंत्री हमारे कांग्रेसजनों की परीक्षा न लें, अगर जरूरत पड़ी तो भारत में सारी जिले कांग्रेस जनों से भर देंगे और महिलाओं का सब्र टूटा तो भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। भारत में महिलाएं आधी आबादी हैं, जिसकी चाहे सरकार बना दे, जिसकी चाहे सरकार गिरा दें। में भाजपा सरकार के नेताओं को चेतावनी देना चाहती हूं कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.