टिहरी, मई 15 -- भाजपा सरकार के कैबिनेट मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन बताकर उनका अपमान किया है। जो कि भारतीय सेना का अपमान है। इस हरकत से भाजपा सरकार और भाजपा के नेताओं का असली चेहरा जनता के सामने आया है। यह आरोप कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाया है। जिला मुख्यालय नई टिहरी में महिला कांग्रेस के अध्यक्ष आशा रावत के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने भाजपा नेता विजय शाह का पुतला दहन कर उनके बयान पर कड़ा ऐतराज जताया। इस मौके महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष आशा रावत और वरिष्ठ नेत्री ममता उनियाल ने कहा कि देश की बहादुर बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी का अपमान देश की सेना का अपमान है हम इसकी कड़ी निंदा करते है। यह न केवल भारतीय सेना की गरिमा का अपमान है, बल्कि भारत की बेटियों के आत्मसम्मान पर सीधा हमला है। जिला कांग्रेस कमेटी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.