रुद्रपुर, दिसम्बर 1 -- रुद्रपुर। 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की महारैली आयोजित होगी। इसको लेकर महिला कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रैली के लिए उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीना शर्मा और जया कर्नाटक को कुमाऊं मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के निर्देश पर दोनों प्रभारी महिला कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संपर्क करेंगी। पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा कि दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसंबर को वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली प्रस्तावित है। मीना शर्मा ने मंडल की सभी महिला पदाधिकारियों से भारी संख्या में दिल्ली पहुंचकर रैली को सफल बनाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...