शाहजहांपुर, जनवरी 22 -- फोटो 66:: प्रदर्शन करती अध्यक्ष अर्चना कटारिया व उनके सर्मथक शाहजहांपुर। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष भारती त्यागी के नेतृत्व में महिला कांग्रेस ने मनरेगा योजना में गिरावट और मजदूरों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही, प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शाही स्नान को रोके जाने के मामले को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। कांग्रेस ने इसे धार्मिक परंपराओं और आस्थाओं पर प्रहार बताया। जिला अध्यक्ष अर्चना कटारिया सहित तमाम वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मजदूरों से मिलकर उनके अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया और राज्य सरकार से शंकराचार्य के सम्मान व सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.