हल्द्वानी, सितम्बर 2 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। महिला कांग्रेस की प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी रेनू तोमर ने महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। इस संबंध में मंगलवार को रेनू के घर पर कांग्रेस नेताओं की एक बैठक हुई। इस दौरान रेनू तोमर ने कहा कि वह संगठन को मजबूती देने और 2027 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की विजय सुनिश्चित करने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगी। बता दें कि वर्तमान में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष खष्ठी बिष्ट हैं, जिनका तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने वाला है। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष भागीरथी बिष्ट, महानगर अध्यक्ष मधु, चंदन सिंह बिष्ट, गोविंद सिंह बिष्ट, हिमांशु जोशी, सविता गुरुरानी, निकिता टम्टा, राधा चौधरी, सीमा भटनागर, देवकी आर्य आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.