सिमडेगा, सितम्बर 16 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रखंड के रुगड़ाबहार और गोरियाबहार गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं और किशोरियों के बीच सेनेटरी पैड का वितरण किया गया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा मुख्य रूप से उपस्थित थी। मौके पर जोसिमा ने कहा कि महिला कांग्रेस का उद्देश्य केवल राजनीति तक सीमित नहीं है। हम महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा और उत्थान के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। हर महिला को यह अधिकार है कि वह न केवल सुरक्षित महसूस करे, बल्कि समाज के हर क्षेत्र में अपनी भूमिका मज़बूती से निभाए। जब महिलाएं सुरक्षित होंगी, शिक्षित होंगी और आत्मनिर्भर होंगी, तभी समाज और देश सही मायनों में मजबूत बनेगा। जोसिमा ने कहा कि महिलाओं की सेहत और...