बुलंदशहर, जून 24 -- संगठन सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत नगर के सिविल लाइन कोठियात में महिला कांग्रेस की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष प्रज्ञा गौड़ ने महिला सशक्तिकरण और बराबर की भागीदारी का आह्वान किया। अध्यक्षता शहर अध्यक्ष इंजीनियर रवि लोधी एवं संचालन उमेश शर्मा ने किया। बैठक में संगठन में सक्रिय लोगों को जोड़ने को लेकर चर्चा की गई। साथ ही कांग्रेस पार्टी से जुड़कर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के साथ-साथ पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक में जिला कोऑर्डिनेटर एवं महासचिव ज्ञानेंद्र सिंह राघव, वरिष्ठ कांग्रस नेता नाफ़े अंसारी, इंद्रा शर्मा, बीना गोस्वामी, उमेश शर्मा, सावित्री, प्रकाश गोस्वामी, सविता, प्रियंका, क्षमा, रति, लज्जा मालती, प्रीति आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...