बिजनौर, मार्च 18 -- जबलपुर में कांग्रेस नेत्री ने औरंगजेब से परशुराम की तुलना करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट पर ब्राह्मण समाज में रोष फैल गया है। इसकी निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग की है। नजीबाबाद में ब्राह्मण सभा की ओर से मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की महामंत्री रेखा विनोद जैन के द्वारा भगवान परशुराम पर एक विवादास्पद फेसबुक पोस्ट शेयर करने की निन्दा की गई है। ब्राह्मण सभा अध्यक्ष पं घनश्याम वशिष्ठ की अध्यक्षता एवं संयोजक पं विदाम विकास द्विवेदी के संचालन में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि इस पोस्ट में परशुराम की तुलना औरंगजेब से की गई थी और उन्हें जातिगत घृणा का प्रतीक बताया गया था। पोस्ट में लिखा था, "कहानीकार मनिका मोहिनी ने हमें एक महत्वपूर्ण बात याद दिलाई है। औरंगजेब ने अपने भाई का सिर काटकर अपने पिता को भेंट किया, जबकि परशुराम ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.