सिमडेगा, अगस्त 21 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। कांग्रेस महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा के नेतृत्व में पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती पर महिलाओं और युवतियों के बीच सेनेटरी पैड बांटा गया। कार्यक्रम की शुरुआत राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि के साथ हुई। इस अवसर पर कांग्रेस महिला मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे "उड़ान प्रदर्शनी अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत जोसिमा खाखा के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने शहर के डिप्टीटोली, सांयपुर, खिजरी सहित कई गांवों में जाकर महिलाओं और किशोरियों को निःशुल्क पैड बांटे गए। मौके पर जोसिमा ने कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य और स्वच्छता परिवार और समाज दोनों के लिए बेहद ज़रूरी है। मासिक धर्म को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी जागरूकता की कमी है। इस अभियान के माध्यम से ...