भागलपुर, मार्च 10 -- जनता दल यूनाइटेड के विधायक गोपाल मंडल कई बार सुर्खियों में रहते हैं। अभी कुछ दिनों पहले एक टीचर ने गोपाल मंडल पर उन्हें धमकाने का आरोप लगाया था। अब जदयू विधायक गोपालमंडल का एक वीडियो काफी चर्चा में है। दरअसल यह वीडियो होली मिलन समारोह का बताया जा रहा है। इस वीडियो में विधायक गोपाल मंडल मंच पर महिला डांसरों के साथ जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। भागलपुर के गोपालपुर से जदयू विधायक गोपाल मंडल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। हालांकि, लाइव हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि नवगछिया में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। इस आयोजन के कर्ताधर्ता भी विधायक गोपाल मंडल ही थे। यह भी पढ़ें- राह रोक रंगदारी मांगने लगे 4 किशोर, इनकार पर नाबालिग को चाकू से ग...