हरदोई, अक्टूबर 10 -- हरदोई। महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम हरदोई डिपो परिसर में किया। महिला परिचालकों एवं महिला कर्मचारियों को उनके अधिकारों, कर्तव्यों तथा कार्यस्थल पर सुरक्षा से संबंधित जानकारियां दी गईं। वक्ताओं ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन मजबूती से कर रही हैं। डिपो प्रभारी वैभव रघुवंशी ने कहा कि मिशन शक्ति न केवल महिला सुरक्षा से जुड़ा अभियान है, बल्कि यह समाज में महिलाओं की भागीदारी और सम्मान सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि महिलाओं का योगदान निगम के सुचारू संचालन में अत्यंत महत्वपूर्ण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.