लखनऊ, मई 23 -- लखनऊ। डीआरएम उत्तर रेलवे, लखनऊ सुनील कुमार वर्मा ने शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर का औचक निरीक्षण किया। विभिन्न शाखाओं का दौरा कर कार्यप्रणाली की समीक्षा की। अधिकारियों और कर्मचारियों से संवाद किया। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने विशेष रूप से महिला कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी कार्यस्थल से जुड़ी समस्याओं को समझा। उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने महिला कर्मचारियों के लिए सुरक्षित, सुविधाजनक एवं प्रेरक कार्य वातावरण सुनिश्चित करने पर बल दिया। इसके अतिरिक्त, दिव्यांग कर्मचारियों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर भी गंभीरता से विचार किया। निरीक्षण के दौरान सभी शाखाओं में कार्य के डिजिटलीकरण, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव तथा कार्यालय की स्वच्छता एवं अनुशासन बनाए रखने पर बल दिया। कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.