आगरा, दिसम्बर 17 -- 10 से 17 दिसंबर तक आगरा रेल मंडल में यौन उत्पीड़न रोकथाम सप्ताह मनाया गया। रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार व वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सनत जैन के मार्गदर्शन में बुधवार को महिला सशक्तिकरण केंद्र, कार्मिक शाखा में यौन उत्पीड़न विषय पर जागरूकता सेमिनार हुई। सेमिनार का उदेश्य महिला कर्मचारी को कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संबंधित कानून, उनके अधिकारों, शिकायत प्रक्रिया एवं सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना था I सेमिनार में बड़ी संख्या में महिला कर्मचारियों ने भाग लिया तथा यौन निषेध से संबंधित विषय पर महत्पूर्ण जानकारी प्राप्त की I महिला कर्मचारियों को रोकथाम, निषेध और निवारण अधिनियम 2013 के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.