दरभंगा, फरवरी 3 -- लहेरियासराय। दरभंगा शहर में कामकाजी महिलाओं की सुविधा के लिए पुलिस लाइन परिसर में अत्याधुनिक पालना घर संचालित है। इसका संचालन मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के अंतर्गत किया जा राह है। पालना घर की सुविधा मिलने से महिला कर्मियों के नौकरी छोड़ने के मामलों में कमी आई है। यह पालना घर छह माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को सुरक्षित माहौल, खेलकूद और पौष्टिक भोजन प्रदान करता है, ताकि महिलाएं निश्चिंत होकर कार्यस्थल पर ड्यूटी कर सकें। पुलिस लाइन परिसर स्थित पालना घर में औसतन 10 बच्चे रखने की क्षमता है, लेकिन किसी-किसी दिन बच्चों की संख्या 10 से बढ़कर 12 से 15 तक भी हो जाती है। बच्चों के लिए झूला, खिलौने, शैक्षणिक सामग्री, फ्रिज, इंडक्शन (दूध गरम करने के लिए) और एयर कूलर जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। हालांकि सुरक्षा के दृष्टिकोण से स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.