गंगापार, दिसम्बर 22 -- सरदार पटेल खेल एवं बाल विकास एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित सत्यम सिंह स्मारक महिला कबड्डी महासंग्राम का फाइनल मुकाबला रविवार देर रात बाबूगंज के मैदान में खेला गया। फाइनल मैच मदन मोहन मालवीय स्टेडियम प्रयागराज और ओमकार हॉस्पिटल बाबूगंज की टीमों के बीच हुआ। कड़े और रोमांचक मुकाबले में ओमकार हॉस्पिटल बाबूगंज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 अंक हासिल किए, जबकि मदन मोहन मालवीय स्टेडियम प्रयागराज की टीम 10 अंकों पर सिमट गई। इस जीत के साथ ओमकार हॉस्पिटल बाबूगंज की टीम ने ओवरऑल महिला कबड्डी महासंग्राम का खिताब अपने नाम किया। चैंपियन टीम की कप्तान अमीषा को आयोजक मंडल की ओर से डॉ सुधा सिंह, डॉ बेला सिंह यादव और दीनानाथ यादव ने चैंपियन ट्रॉफी के साथ 7100 रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं उपविजेता टीम की कप्त...