हल्द्वानी, दिसम्बर 26 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। भाजपा के वरिष्ठ नेता व दर्जाधारी दिनेश आर्य ने शुक्रवार को कुमाऊं संभाग कार्यालय में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम का समर्थन करते हुए उन पर आरोप लगाने वाली महिला पर कांग्रेस की कठपुतली बनने का आरोप लगाया। दिनेश आर्य ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय नेता को बदनाम करने की घटना की अनुसूचित समाज घोर निंदा करता है। दुष्यंत गौतम को बदनाम करने वाले लोगों के सोशल मीडिया एकाउंट को तत्काल बंद किया जाना चाहिए। आर्य ने कहा कि उत्तराखण्ड में अनुसूचित वर्ग लगातार भाजपा से जुड़ रहा है, जबकि कांग्रेस अपना जनाधार खोती जा रही है। 2027 के विधानसभा चुनाव में अपना जनाधार फिर से पाने के लिए कांग्रेसी नेता इस तरीके की ओछी हरकतें कर रहे हैं। अनुसूचि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.