मुरादाबाद, मार्च 15 -- कटघर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत युवक ने महिला के साथ गाली-गलौज की। विरोध पर आरोपी ने अपने भाई और पिता के साथ मिलकर महिला को पीटकर घायल कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना कटघर क्षेत्र के मोहल्ला महबुल्लागंज निवासी अंजू चौहान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते दिन वह अपने घर के बाहर खड़ी थी। आरोप लगाया कि उसी दौरान मोहल्ले का ही सिक्की शराब पीकर आया और उसे गाली देने लगा। विरोध पर सिक्की, उसके भाई विक्की और पिता हरिओम शर्मा ने पीटना शुरू कर दिया। आरोपी सिक्की ने ईंट उठाकर महिला के सिर पर मार दी, जिससे वह लहुलूहान हो गई। आरोपियों ने महिला के साथ ही उसके बेटे प्रसार चौहान को भी पीटा। चाकू से भी हमला किया, जिससे प्रसार के बाईं आंख पर गंभीर चोट लगी है। एसएचओ कटघर संजय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.