लखनऊ, मार्च 17 -- लखनऊ। गोमतीनगरमें कुछ दबंग एक महिला व उसके बच्चों के साथ आए दिन गाली-गलौच व अभद्रता करते हैं। एक आरोपी खुद को सपा का नेता बताता है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। गोमतीनगर की एक महिला का आरोप है कि उसका पड़ोसी जतिन मेहरोत्रा खुद को सपा नेता बताता है। वह आए दिन उसके साथ अभद्रता व गाली-गलौच करता है। वह शराब पीकर अपने कुछ साथियों के साथ महिला और उसके परिवार को परेशान करता है। पीड़िता कहना है कि आरोपी उसे कभी भी घर में अकेली पाकर अनहोनी घटना अंजाम दे सकता है। आरोप है कि जतिन के साथ ही उसकी पत्नी व बहन सहित कुछ अन्य लोग भी उसको परेशान करते हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने जतिन, उसकी पत्नी, बहन व कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...