बरेली, जनवरी 2 -- बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के अंतर्गत अंतर महाविद्यालयी महिला एवं पुरुष जूडो प्रतियोगिता के लिए शुक्रवार को बरेली कॉलेज, बरेली की टीम का चयन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का आयोजन तीन जनवरी को विश्वविद्यालय परिसर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स काम्पलेक्स में किया जाएगा। क्रीड़ा सचिव विवेक डागर ने बताया कि टीम के की प्रक्रिया महाविद्यालय परिसर में शुक्रवार को सुबह एक बजे से की जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ी निर्धारित प्रपत्र समय पर पहुंचे। --------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.