जमशेदपुर, अक्टूबर 12 -- सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से शनिवार को चैंबर भवन बिष्टूपुर में दीपावली मेला का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक पूर्णिमा साहू ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि विद्युत वरण महतो ने कहा कि महिला उद्यमिता देश की आर्थिक प्रगति की रीढ़ है। ऐसे मेलों से स्थानीय उत्पादों को मंच मिलना न केवल आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कदम है बल्कि छोटे उद्यमियों के लिए प्रेरणा स्रोत भी है। विशिष्ट अतिथि पूर्णिमा साहू ने कहा कि सिंहभूम चैंबर द्वारा यह प्रयास सराहनीय है। स्थानीय महिलाओं को व्यापारिक मंच देने से उनकी आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास दोनों में वृद्धि होगी। ट्रेड फेयर में पहुंचीं पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की धर्मपत्नी मीरा मुंडा ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महिलाओं की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.