बेगुसराय, जुलाई 5 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। महिला उत्पीड़न व लिंग भेद से जुड़ी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए खोदावंदपुर में शनिवार को प्रखंड स्तर पर जेंडर फोरम का गठन किया गया। प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को अधिकारी स्तर की हुई बैठक में प्रखंड स्तरीय जेंडर फोरम का गठन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता बीडीओ नवनीत नमन ने की। जीविका एवं प्रखंड कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में गठित इस जेंडर फोरम के गठन की जानकारी देते हुए बीडीओ ने बताया कि लिंग असममानता के कारण आज बहुत सी घटनाएं हो रही हैं जो चिंता का विषय है। बालिकाओं एवं महिलाओं के साथ होने वाले उत्पीड़न के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए जेंडर फोरम का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि जेंडर फोरम के गठन का उद्देश्य बाल विवाह, महिलाओं और बालिकाओं के साथ होने वाले लिंग आधारित उत्पीड़न, लिंग भेद में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.