गौरीगंज, जुलाई 9 -- अमेठी। संवाददाता उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या ने बुधवार को तहसील सभागार गौरीगंज में महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों की जनसुनवाई की। उन्होंने अधिकारियों को महिला उत्पीड़न के मामलों में संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान डॉ. मौर्या ने घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, कार्यस्थल पर शोषण, संपत्ति विवाद, मानसिक उत्पीड़न जैसे गंभीर मामलों को सुना और प्रत्येक शिकायतकर्ता को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में महिला आयोग पूरी तरह समर्पित है। डॉ. मौर्या ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.