उरई, जनवरी 5 -- उरई। राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना पटेल नौ जनवरी को जनपद में महिला उत्पीड़न के मामलों की जनसुनवाई करेंगी। इस दौरान पिछ्ले लंबित मामलों की भी समीक्षा की जाएगी। सदस्य के जनपद में महिला जनसुनवाई के दौरान महिला थानाध्यक्षो एवं सम्बन्धित क्षेत्राधिकारियों से विगत तीन माह तक की महिला उत्पीड़न की घटनाओं की जनसुनवाई एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण भी करेगी। महिला जनसुनवाई के दौरान उनके द्वारा महिला थानाध्यक्षों एवं सम्बन्धित क्षेत्राधिकारियों के साथ विगत समय की महिला उत्पीड़न से जुड़ी घटनाओं की समीक्षा भी की जाएगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी निशांत पाण्डेय ने बताया कि सभी महिला थानाध्यक्षों एवं क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह नौ जनवरी को 11 बजे विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में आवश्यक सूचनाओं सहित समय से उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.