जमशेदपुर, फरवरी 22 -- झारखंड महिला इंटक ने इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी संजीवा रेड्डी का 95वां जन्मदिन केक काट कर धूमधाम से मनाया। इस मौके पर उनकी लंबी आयु और स्वस्थ जीवन की कामना की गई। सभी ने मिठाई एवं केक खाकर मुंह मीठा किया। महिला इंटक ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर भी शुक्रवार को बैठक की, जिसमें बहुत सारी बातों पर चर्चा हुई। सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखे कि कैसे कार्यक्रम को सफल बनाया जा सकता है। फिर इसकी रूपरेखा तैयार की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड महिला इंटक की कार्यकारी अध्यक्ष भारती सिंह ने की। इसमें मुख्य रूप से महिला इंटक की राष्ट्रीय अध्यक्ष देविका सिंह, उपाध्यक्ष नूरजहां वारसी, सचिव उषा सिंह, शशि आचार्य, सुजाता सिंह, नीतू आते, विद्या, शबाना खान, मंजू जी शामिल हुईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...