सहारनपुर, जून 9 -- देवबंद। भाजपा की पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने महिला आरक्षण को लेकर अपनी ही पार्टी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने महिला आरक्षण बिल पास तो करा लिया, लेकिन तीन साल बीतने के बाद भी इसका लाभ महिलाओं को मिलता नजर नहीं आ रहा है। शशिबाला पुंडीर ने एक्स पर की एक पोस्ट पर तंज कसते हुए कहा कि देश में एक मात्र नेता सोनिया गांधी हैं जो लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को आरक्षण दिलाने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने संसद के दोनों सदनों में 2023 में महिला आरक्षण बिल नारी शक्ति वंदन अधिनियम के नाम से पारित कराया था। जिसे भारतीय राजनीति में महिलाओं के प्रतिनिधित्व की दशा एक महत्वपूर्ण कदम माना गया था। तीन साल गुजर जाने के बाद भी महिलाओं को इसका लाभ नहीं मिल सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.