नवादा, मई 13 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नवादा जिले की महिलाओं को सशक्त बनने की राह दिखाई जा रही है। नवादा जिला प्रशासन ने बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान के तहत महिला संवाद करा कर महिलाओं को न सिर्फ आर्थिक रूप से उन्नति की राह पर ले जाने की कवायद की जा रही है बल्कि उनकी सामाजिक के साथ ही राजनीतिक भागीदारी भी बढ़ाने के लिए उपक्रम किए जा रहे हैं। महिला आरक्षण के जरिए 33 फीसदी तक सुनिश्चित भागीदारी ने महिलाओं को ऊंची उड़ान भरने का मौका दिया है जबकि अब तो परिस्थितियां उनके इतने अनुकूल बन चुकी हैं कि महिलाएं सामान्य सीट पर भी अपनी धमक दिखाने लगी हैं। बिहार सरकार की महिला आरक्षण नीति से जुड़कर समाज की प्रहरी बन रही महिलाएं आर्थिक रूप से संपन्न होने का बेहतर अवसर पा रही हैं। बिहार सरकार द्वारा अभियान के रूप में जारी महिला संवाद के जरिए...