मधुबनी, मार्च 8 -- मधुबनी। बिहार सरकार द्वारा शिक्षा क्षेत्र में महिलाओं को दिए गए आरक्षण का व्यापक असर अब दिखने लगा है। जिले के स्कूलों और कॉलेजों में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। जिले के कई विद्यालयों में अब 50 फीसदी से अधिक शिक्षक महिलाएं हैं, जो न केवल शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठा रही हैं बल्कि समाज में एक सकारात्मक बदलाव का भी संकेत दे रही हैं। शिक्षिका डॉ. मीनाक्षी कुमारी, आयुषी वर्मा, डा. जयंती माला, नीरजा व अन्य ने बताया कि सरकार द्वारा शिक्षकों की भर्ती में महिलाओं को 35 से 50 प्रतिशत तक आरक्षण दिए जाने से उन्हें व्यापक अवसर मिले हैं। इस पहल के चलते अब दूरदराज के गांवों में भी महिलाएं शिक्षण कार्य में सक्रिय हो रही हैं। शिक्षिका बनकर न केवल वे आत्मनिर्भर हो रही हैं, बल्कि अपने परिवार और समाज में भी प्रेरणा का स्रोत बन रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.