देवरिया, सितम्बर 24 -- देवरिया, निज संवादताता। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतू शाही जी के अध्यक्षता में मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस जनसुनवाई का उद्देश्य महिलाओं से संबंधित समस्याओं, शिकायतों एवं उनके त्वरित निस्तारण हेतु एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं व बालिकाएं उपस्थित हुईं और उन्होंने घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर उत्पीड़न, संपत्ति विवाद, भरण-पोषण, विवाह संबंधी समस्याओं तथा अन्य कानूनी व सामाजिक मुद्दों पर अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। आयोग के सदस्य ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों और अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। इस दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों और उपलब्ध कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। महिला आयोग की सदस्य शाही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.