पीलीभीत, सितम्बर 27 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति जांचने पहुंची राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडेय ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में ओपीडी, दवा वितरण, नेत्र परीक्षण, महिला वार्ड, ऑपरेशन थिएटर, सामान्य वार्ड, कार्यालय और सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के बाद उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। निरीक्षण में कई खामियां सामने आईं। अस्पताल के शौचालय गंदे मिले और उन पर ताला लगा था। पानी की टंकियां टूटी हुई थीं। वार्डों का निरीक्षण करने पर पता चला कि पिछले कुछ समय में केवल दो डिलीवरी केस ही हुए हैं। पुष्पा पांडे ने मरीजों और उनके तीमारदारों से बातचीत की। उन्होंने अस्पताल में रखी वैक्सीन का स्टॉक भी चेक किया। व्यवस्थाओं की खराब स्थिति देख वह नाराज हो गईं। मरीजों को बाहर की दवा लिखने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.