बरेली, मई 22 -- बरेली। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने गुरुवार को जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। ओपीडी के बाद वह कंगारू मदर केयर यूनिट गई। वहां भर्ती प्रसूताओं से बातचीत की। अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने प्रसुताओं से पूछा कि उनको अस्पताल में दवा और खाना समय से मिल रहा है या नहीं। उसके बाद उन्होंने एसएनसीयू का निरीक्षण किया। वहां भर्ती बच्चों की संख्या के बारे में पूछा। उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विश्राम सिंह, महिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर त्रिभुवन प्रसाद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.