बदायूं, अप्रैल 12 -- मूसाझाग, (बदायूं) संवाददाता। नगर पंचायत गुलड़िया में उस वक्त हड़कंप मच गया जब नोएडा की दादरी थाना पुलिस आधा दर्जन गाड़ियों के साथ एक युवक को गिरफ्तार करने पहुंची। मूसाझाग थाना क्षेत्र के नगर पंचायत गुलड़िया के रहने वाले अभिषेक पटेल पर नोएडा में तैनात एक महिला आईपीएस अधिकारी से सोशल मीडिया पर अभद्र चैट करने का आरोप है। युवक ने किसी तरह महिला अधिकारी का मोबाइल नंबर प्राप्त कर लिया था और लगातार उन्हें मैसेज करता रहा। अधिकारी की शिकायत पर दादरी पुलिस ने सर्विलांस और एसओजी की मदद से युवक की जानकारी जुटाई और मूसाझाग पुलिस की सहायता से दादरी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। भारी पुलिस बल को देखकर नगर पंचायत में दहशत फैल गई। पुलिस ने अभिषेक के घर को चारों तरफ से घेर लिया और बिना किसी को कुछ समझने का मौका दिए युवक को हिरासत में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.