आजमगढ़, दिसम्बर 26 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिला महिला अस्पताल में 35 लाख रुपये से आठ बेड का एचडीयू (हाई डिपेंडेंसी यूनिट) मेडिकल वार्ड बनेगा। इसमें गंभीर गर्भवती महिलाओं को बेहतर उपचार मिलेगा। इसके लिए चार डॉक्टरों की तैनाती होगी। एचडीयू वार्ड की सुविधा होने से गंभीर गर्भवती महिलाओं को रेफर नहीं करना होगा। जिला महिला अस्पताल में एक दिन में औसतन 18 से 20 सामान्य प्रसव होते हैं। इसके साथ ही आठ प्रसव सीजर (ऑपरेशन) होते हैं। गर्भवती महिलाओं को हाई ब्लडप्रेशर, झटका आने, शुगर बढ़ने पर जिला महिला अस्पताल में उपचार की व्यवस्था बेहतर नहीं थी। अधिक जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को मेडिकल कालेज रेफर करना पड़ता है। कुछ गर्भवती महिलाओं की स्थिति प्रसव के दौरान बिगड़ जाती है। उनके प्रसव में उच्च जोखिम रहता है। जिसके लिए विशेष निगरानी और देखभाल की आवश्यकता होती ...