कन्नौज, जनवरी 9 -- छिबरामऊ, संवाददाता। शहर के 50 शैय्या मैटरनिटीविंग (महिला अस्पताल) में प्रसूता को ठंड से बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। यहां वार्डों में भर्ती प्रसूताओं के लिए हीटर और ब्लोअर की व्यवस्था है। पिछले वर्ष शुरू हुए 50 शैय्या मैटरनिटीविंग (महिला अस्पताल) में इस समय प्रतिदिन लगभग 5-10 डिलीवरी केस हो रहे हैं। इस हाड़ कपाऊ ठिठुरन भरी सर्दी में प्रसूता को ठंड से बचाने के लिए अस्पताल प्रशासन ने वार्डों में पुख्ता इंतजाम किए हैं। किसी वार्ड में हीटर, तो किसी में ब्लोअर लगे हुए हैं। इसके साथ ही अस्पताल आने वाली प्रसूताओं को समय पर नाश्ता और खाने का भी बेहतर इंतजाम हैं। यह व्यवस्था समूह द्वारा संचालित कैंटीन से की जा रही हैं। इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.राहुल मिश्रा ने बताया कि प्रसूताओं को ठंड से बचाने के लिए वार्डों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.