हरदोई, जनवरी 10 -- हरदोई। शासन की एक टीम ने तीन दिन तक जिले में रहकर स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखी। शनिवार को टीम ने जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया, जहां कई गंभीर खामियां सामने आईं। अस्पताल में प्रसूताओं को निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं मिल रहा था, दवा काउंटर पर निजी रजिस्टर में दवाओं का लेखा-जोखा दर्ज मिला, जबकि प्रसव कक्ष में भर्ती मरीजों का विवरण रजिस्टरों में अधूरा पाया गया। टीम के रिसर्च ऑफिसर हरिगोविंद शुक्ला ने इन खामियों पर अस्पताल प्रशासन से संबंधित स्टाफ का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। करीब तीन घंटे तक चले निरीक्षण में महिला अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं वेंटिलेटर पर नजर आईं। जिले में महिला अस्पताल समेत कुल पांच एफआरयू सेंटर संचालित हैं। सरकार की मंशा है कि सरकारी अस्पतालों में शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव हों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.