पीलीभीत, फरवरी 10 -- पीलीभीत। राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महिला अस्पताल के साथिया केंद्र पर स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत सोमवार सुबह उस समय सामने आ गई, जब कॉलेज के उप प्राचार्य डॉ. अरुण सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सथिया केंद्र पर स्टाफ ड्यूटी से नदारद मिला, जिससे व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। मेडिकल कॉलेज के उप प्राचार्य डॉ. अरुण सिंह ने सबसे पहले मेडिकल कॉलेज अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, इसके बाद वह महिला अस्पताल के सथिया केंद्र पहुंचे। यहां ओपीडी समय होने के बावजूद कई कर्मचारी मौजूद नहीं थे। मरीज इलाज के लिए इंतजार करते नजर आए, जिससे उन्हें परेशानी उठानी पड़ी। उप प्राचार्य ने अनुपस्थित कर्मचारियों की जानकारी तत्काल संबंधित अधिकारियों से तलब की और लापरवाही को गंभीर मानते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्हों...