संवाददाता, जुलाई 29 -- यूपी के हमीरपुर में जिला महिला अस्पताल की ओपीडी को स्वास्थ्य कर्मियों ने डांस फ्लोर बना डाला। यहां जमकर ढोल बजे, ठुमके लगाने वालों में पुरुष अस्पताल के सीएमएस से लेकर स्टाफ का हर छोटा-बड़ा अधिकारी-कर्मचारी और डॉक्टर थे। मौका था महिला अस्पताल की सीएमएस के वीआरएस और एक क्लर्क के सेवानिवृत्त होने का। सोशल मीडिया में ठुमके लगाता वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि इसकी पुष्टि लाइव हिन्दुस्तान नहीं करता है। स्वास्थ्य विभाग इस वक्त सुर्खियों में है। रेफर सेंटर बन चुके इस अस्पताल में डॉक्टरों के अभाव से रोज मरीजों को कानपुर रेफर किया जाता है। एकमात्र फिजीशियन और एक बाल रोग विशेषज्ञ के सहारे अस्पताल की ओपीडी संचालित हो रही है, लेकिन यहां का स्टाफ गाहे-बगाहे स्वास्थ्य सेवाओं से इतर अपनी हरकतों को लेकर खूबिया सुर्खियां बटोरता...