संतकबीरनगर, नवम्बर 12 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में मिशन शक्ति के पांचवे चरण में जनपद में महिला संबंधी अपराध के मुकदमों के फैसले का ग्राफ बढ़ा है। इसके साथ ही दोषियों को सजा होने का आंकड़ा भी दो गुना पार हो गया है। सबसे खास बात यह है कि नए कानून के तहत चार्ज बनने के सिर्फ दो महीने और साढ़े तीन महीने के भीतर दो अलग-अलग मामलों में दोषियों को कड़ी सजाएं हुई है। मॉनीटरिंग सेल और अभियोजन के जरिए की जा रही प्रभावी पैरवी का परिणाम दिखने लगा है। 21 सितंबर 2025 को सीएम योगी आदित्यनाथ ने मिशन शक्ति के पांचवे चरण के अभियान का शुभारंभ किया था। इसमें सिर्फ जागरूकता कार्यक्रम ही नहीं, वरन पुलिस महिला संबंधी अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है। डीएम आलोक कुमार और एसपी संदीप कुमार मीना नियमित रूप से मॉनीटरिंग सेल और अभियोज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.