खगडि़या, जनवरी 3 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि जीविका मानसी टीम के दिशा निर्देश में प्रेरणा संकुल संघ चकहुसैनी के तत्वावधान में नई चेतना अभियान अंतर्गत चकहुसैनी, खुटिया, पूर्वी ठाठा और पश्चिमी ठाठा पंचायत में जीविका दीदी एवं बालिका द्वारा महिला सशक्तिकरण पर आधारित परिचर्चा, संगोष्ठी, निबंध, खेल आदि प्रतियोगिता हुई। जिसमें सफल महिला एवं बालिका को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सम्मान सह पुरस्कार वितरण समारोह प्रेरणा संकुल संघ के सभागार में आयोजित किया गया। सम्मान सह पुरस्कार वितरण समारोह का उद्घाटन उमाशंकर साह जिला परियोजना प्रबंधक, राजीव कुमार प्रखंड में विकास पदाधिकारी, श्याम कुमार प्रखंड सांख्यिकी अधिकारी, अनिल कुमार प्रबंधक वित्त, गिरधारी लाल प्रबंधक पशुधन, घनश्याम दीनबंधु प्रखंड परियोजना प्रबंधक एवं बासो देवी अध्यक्ष संकुल संघ के कर कमलों ...