शाहजहांपुर, मार्च 16 -- महिला अधिवक्ता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पड़ोस में रहने वाले अरबाज, शादाब, शमशाद दबंग लोग है। 8 मार्च को तीनों लोग उसके परिवार वालो का नाम लेकर गाली गलौज कर रहे थे। जब महिला अधिवक्ता ने मामा ने विरोध किया तो उनकी दुकान का समान फेंक दिया। अरबाज ने उसके साथ मारपीट की। थाने में शिकायत करने पर अगले दिन अरबाज और उसके पिता गाली गलौज करते हुए धमकाने लगे। परिवार को जान से मारने की धमकी देते रहे। लोगो के आ जाने पर गालियां देते हुए भाग गए। महिला अधिवक्ता ने कहा उसका पूरा परिवार डरा और सहमा हुआ है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.