प्रयागराज, अक्टूबर 12 -- हाईकोर्ट की एक महिला अधिवक्ता को अपने ही रुपये वापस मांगना महंगा पड़ गया। आरोप है कि अधिवक्ता के घर में जबरन घुसकर मारपीट की गई। इसके बाद उसके कपड़े उतारकर मोबाइल पर नग्न वीडियो बनाया गया। साथ ही दोबारा रुपये वापस मांगने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। एसीजेएम न्यायालय के आदेश पर जार्जटाउन पुलिस ने शनिवार को तीन महिलाओं समेत आठ के खिलाफ नामजद व सात अज्ञात पर एफआईआर दर्ज की। हालांकि पुलिस मामला संदिग्ध मानकर जांच में जुटी है। महिला अधिवक्ता की तहरीर के अनुसार, हनुमानगंज निवासी लव कुमार मिश्रा से लगभग पांच साल पहले से उसकी जान पहचान है। आरोप है कि लव कुमार ने दिल्ली उच्च न्यायालय में सरकारी वकील नियुक्त कराने के नाम पर उससे अलग-अलग किस्त में दो लाख रुपये लिए थे। नियुक्ति नहीं होने पर जब पीड़िता ने रुपये वापस मांगे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.