अंबेडकर नगर, अक्टूबर 9 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। मिशन शक्ति फेज-पांच के तहत बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपदीय महिला सुरक्षा सम्बंधी कांफ्रेंस का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कर्मचारियों की सहभागिता रही। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ल और पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने नारी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कॉन्फ्रेंस में विभिन्न चिकित्सालयों, शिक्षण संस्थानों, औद्योगिक क्षेत्रों तथा अन्य प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कार्यस्थलों पर महिलाओं को होने वाली विभिन्न समस्याओं के बारे में जानकारी एकत्र करना तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाना था। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने महिलाओं से उनकी कार्यस्थल संबंधी चुनौतियों, सुरक्षा संबंधी चिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.