बस्ती, नवम्बर 5 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिलेभर में मिशन शक्ति फेज पांच के तहत स्कूलों से लेकर गांव-गांव जागरूकता अभियान चला। इस दौरान साइबर जागरूकता के साथ ही नए कानूनों की जानकारी भी टीम ने दी। महिला थाना प्रभारी डॉ. शालिनी सिंह ने कोतवाली के भेलखा गांव में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया। महिला हेड कांस्टेबल शांति यादव, कांस्टेबल प्रियंका वर्मा, अनुष्का, कंचन के साथ महिला थाना प्रभारी ने स्थानीय आशा बहुएं, समूह सखी, महिला चौकीदार की मौजूदगी में करीब 175 को चौपाल में शामिल किया। टीम ने गांव में घर-घर जाकर भी महिलाओं से संपर्क कर उन्हें जागरूक किया। एक जगह एकत्र कर उन्हें सरकार स्तर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। सास, बहू व बेटियों को एकत्रित कर उन्हें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान...