किशनगंज, मई 24 -- किशनगंज, संवाददाता। महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए सरकार काम कर रही है। महिलाओं को सरकारी नौकरी में पैंतीस प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। शिक्षक की नौकरी में पच्चास प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। इससे बड़ी संख्या में महिलाएं सरकारी नौकरी प्राप्त कर सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त हुई हैं। किशनगंज सदर प्रखंड के टेउसा पंचायत में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्रामीण विकास मंत्री बिहार, श्रवण कुमार ने ये बातें कही। महिलाओं को पंचायत, नगर निकाय चुनाव में पच्चास प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। इससे उनकी राजनैतिक भागेदारी बढ़ी है। राज्य भर में जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ कर, एक करोड़ पैंतीस लाख परिवार, तरक्की की राह पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए कई सारी योजनायें चला...