गया, अप्रैल 19 -- महिलाओ को पंचायती राज में 50% आक्षरण देने वाला बिहार पहला राज्य: मुख्य सचिव रसलपुर में आयोजित महिला संवाद में पहुंचे मुख्य सचिव प्रमंडलीय आयुक्त डॉ. सफीना ए एन और डीएम त्यागराजन रहे मौजूद गया, प्रधान संवाददाता राज्य के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा महिला संवाद में शामिल हुए। कहा बिहार पहला ऐसा राज्य है जहां पंचायती राज में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दिया गया। साथ ही सरकारी नौकरियों और अन्य विभागों में भी महिलाओं को आरक्षण दिया जा रहा है। मुख्य सचिव शनिवार को गया नगर प्रखंड के रसलपुर पंचायत के डुमरी गांव में आयोजित महिला संवाद में जीविका दीदियों को जानकारी दे रहे थे। इस मौके पर प्रमंडलीय आयुक्त डॉ. सफीना ए एन, डीएम डॉ. त्यागराजन और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्य सचिव ने संवाद में महिलाओं से स्वयं सहायता समूह के बारे में जानक...